{"_id":"68167357b143031b7e04ac12","slug":"the-father-complained-to-the-sp-and-said-that-the-bullies-are-not-allowing-the-daughters-wedding-procession-to-go-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119769-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसपी से शिकायत कर बोला पिता, दबंग नहीं चढ़ने दे रहे बेटी की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसपी से शिकायत कर बोला पिता, दबंग नहीं चढ़ने दे रहे बेटी की बरात
Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 04 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव करियाखेड़ा बगुर्रा निवासी छत्रपाल वाल्मीकि ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की बरात चढ़वाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने ग्रामीणों से वार्तालाप कर बरात चढ़वाने में सहयोग करने की बात कही है।
गांव करिया खेड़ा बगुर्रा निवासी छत्रपाल वाल्मीकि की बेटी गीता की पांच मई को बरात गांव साचातबाड़ी से आनी है। शनिवार को पीड़ित ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के असामाजिक तत्व उसकी बेटी की बरात में विघ्न उत्पन्न कर सकते हैं। बताया कि पांच माह पहले उसके भाई धर्मपाल की बेटी की पाठकपुर से बरात आई थी। बरात चढ़ते समय गांव के कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और बरात चढ़त नहीं होने दी।
बताया कि पांच मई को उसकी पुत्री की बरात आएगी। बरात चढ़त में आसमाजिक तत्वों द्वारा विघ्न डाला जा सकता है। उसने सुरक्षा की मांग की है। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जुनावई थाना पुलिस को निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने करियाखेड़ा बगुर्रा गांव में पहुंचकर शिकायतकर्ता से बात करने के साथ ही ग्रामीणों से बात की है। साथ ही उसकी बेटी की बरात चढ़ने के दौरान सहयोग करने की बात कही है। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया इस प्रकार की गांव में कोई बात नहीं है। गांव के लोगों से बात की गई है। सहयोग किया जाएगा।