फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The enthusiasm shown among the youth who came to vote for the first time

पहली बार मतदान के लिए पहुंचे युवाओं में दिखा उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm shown among the youth who came to vote for the first time
चंदौसी। पहली बार मतदाता बने युवाओं में मतदान के प्रति उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे से युवाओं ने मतदान केंद्र पर पहुंच वोट डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया। पहली बार वोट डालने के बाद युवाओं के चेहरे पर अलग ही खुशी झलक रही थी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।
पहली बार वोट देने पर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने भी अपना वोट विकास और लड़कियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिया है, मैं चाहती हूं कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ और कानून बनने चाहिए
विज्ञापन

निष्ठा गौड़, चंदौसी
सुबह सात बजे तैयार होकर अपने मित्रों के साथ मतदान केंद्र पहुंच मतदान किया। पहली बार मतदान करने का उत्साह था। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को मतदान करने आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासु मग्गो, चंदौसी
आज मैंने पहली बार वोट डाला है। सुबह आठ बजे अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंची। क्योंकि मुझे पहले मतदान करना था। अन्य कामों को बाद में निपटाना था।
प्राची शर्मा, चंदौसी
वोट डालना हर व्यक्ति का फर्ज बनता है। हम अपनी मतदान के अधिकार से ही एक अच्छे लोकतंत्र का निर्माण करते हैं। आज पहली बार वोट डालकर अच्छा महसूस हो रहा है।

दुष्यंत कुमार, चंदौसी
आज पहली बार वोट डालने के बाद मैंने अन्य मित्रों व परिचितों को मतदान के प्रति जागरूक किया। क्योंकि हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार मिला है तो उसका प्रयोग करना चाहिए।
आकाश वार्ष्णेय, बहजोई
लोकतंत्र मजबूत करने के लिए हम सबको मतदान करना चाहिए। जिसमें युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पहली बार मतदान करके खुश हूं।
आयुषी वार्ष्णेय, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed