{"_id":"67df0c254788e174a909b02d","slug":"the-earring-was-pulled-out-from-the-ear-of-a-woman-who-came-to-the-market-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118611-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाजार में आई महिला के कान से कुंडल खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाजार में आई महिला के कान से कुंडल खींचा
Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायसत्ती निवासी कैलाशो शनिवार को मोहल्ले के ही अन्य महिलाओं के साथ मुख्य बाजार से खरीददारी करने आईं थीं। कोतवाली क्षेत्र में स्थित चक्की के पाट के पास दुकान पर पहुंची तो भीड़ अधिक होने की वजह से किसी महिला ने कैलाशो के कान से सोने का कुंडल खींच लिया। पता नहीं चलने पर कैलाशो कोतवाली पहुंची और पुलिस को कुंडल खींचने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस कैलाशो के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोतवाल का कहना है कि कुंडल कहीं गिर गया है।
हादसे में मौत के मामले में बैलगाड़ी चालक पर केस
धनारी। गांव सुनवर सराय निवासी मोहर सिंह पुत्र नरेश सिंह की बाइक 13 मार्च देर शाम गांव से आधा किलोमीटर दूर एक बैलगाड़ी से टकरा गई। हादसे में मोहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका बाइक सवार साथी रहीस गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मोहर सिंह के पिता ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर बैलगाड़ी चालक नन्हे निवासी गांव खजरा पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि बेटे की गर्दन और बाएं हाथ पर गंभीर चोटें आई थीं। बताया कि परिजनों को आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी नन्हें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट
धनारी।
गांव सिरोलिया निवासी भूरे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 11 मार्च की शाम पांच बजे गांव के ही नरेश सिंह के साथ गांव शाहपुर से अपने घर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में गांव जड़वार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पीड़ित व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस को दी तहरीर में कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा
धनारी।
गांव मलुआ के घेर निवासी भगवान सिंह ने बताया कि उसके पिता तीन भाई हैं। उसके चाचा भारत सिंह, हरीश पाल, कमल सिंह पिता का हिस्सा नहीं दे रहे हैं। जब उसका पिता अपने तीनों भाइयों से हिस्सा मांगते हैं, तो वे गाली गलौज करते हैं। इसी बात को लेकर शनिवार को तीनों आरोपी पीड़ित के घर आए और गाली गलौज व पिता के साथ मारपीट करने लगे। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
सरायतरीन।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा निवासी अंजू ने एसपी को बताया कि पांच वर्ष पहले मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सोनू के साथ शादी हुई थी। पिछले दो वर्ष से पति नशा करने लगे। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज करते हैं और मारपीट भी। जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इससे परिजन परेशान हैं। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।