{"_id":"619e94ddafdb2b5f653db847","slug":"the-driver-got-a-nap-on-the-highway-the-bus-entered-the-ditch-chandausi-news-mbd4105149122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चालक को आई झपकी, बस खंदी में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चालक को आई झपकी, बस खंदी में घुसी
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास कौशांबी डिपो की रोडवेज बस के चालक को झपकी लग गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर खंदी में पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
बुधवार को भोर में कौशांबी डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बदायूं जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। भोर में करीब चार बजे गुन्नौर क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर काली मंदिर के पास पहुंचने पर रोडवेज चालक को झपकी लग गई। बस सड़क से नीचे उतरकर खंदी में जा घुसी और पेड़ से टकराकर रुक गई। इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गति कम होने और चालक के प्रयास से बस पलटने से बच गई। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
यात्री किसी तरह बाहर निकले और हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अन्य बसों को रुकवाकर यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से निकालकर दूसरी बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।