फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dream of development shown while removing encroachment was then forgotten

Sambhal News: अतिक्रमण हटाते समय दिखाया विकास का सपना फिर भुला दिया

Thu, 24 Apr 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 24 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The dream of development shown while removing encroachment was then forgotten
चंदौसी (संभल)। प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाकर लोगों को विकास का सपना दिखाया लेकिन फिलहाल स्थिति बद से बदतर हो गई है। लोग अभियान से जन्मी समस्याओं से जूझ रहे हैं। खुले नाले हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

शहरवासियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नवंबर 2024 में डीएम राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर विनय मिश्रा की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। उस वक्त एलान किया था कि अतिक्रमण हटाकर शहर का निर्माण होगा, चाैराहे चाैड़े और सुंदर बनाए जाएंगे। विकास का अभियान दम तोड़ गया।
विज्ञापन

सुभाष रोड, फव्वारा चौक, गोशाला रोड, शक्तिनगर, सीता रोड पर ही अभियान चल सका वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने नाले नालियों से खुद ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अभियान बंद होने के बाद नाले ढकने की सुध नहीं ली। सुभाष रोड का हाल जाने तो यहां नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद खुला छोड़ दिया गया है। जिससे दुकानदारों और वहां के वासियों को परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने खुद ही स्लैब लगा कर ग्राहकों के आने जाने की व्यवस्था की है। सोमवार को एक दुकान के बाहर स्लैब टूटने से चार लोग नाले में गिर कर चोटिल हो गए थे। इतना ही नहीं नाले की सफाई के बाद निकली कीचड़ काफी दिनों से पड़ी है। जिससे बदबू के कारण दुकानदार व स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed