फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dismissed principal reached the college with the order of reinstatement, controversy arose again

Sambhal News: बहाली का आदेश लेकर कॉलेज पहुंचे बर्खास्त प्राचार्य, फिर उभरा विवाद

Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The dismissed principal reached the college with the order of reinstatement, controversy arose again
या
विज्ञापन

चंदौसी(संभल)। एसएम कॉलेज के बर्खास्त प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह और प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार को जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव शशि भूषण ने बहाल कर दिया है। आदेश लेकर प्राचार्य मंगलवार को कॉलेज पहुंच गए और प्राचार्य की कुर्सी पर बैठ गए। जिससे विवाद उभर आया है। कॉलेज की प्रबंध समिति ने फिर से प्राचार्य और प्रोफेसर का निलंबित कर दिया है।
वहीं सूचना कार्यवाहक प्राचार्य ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कॉलेज के दस्तावेज गायब होने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी है।
एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह और प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार पर एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही दोनों पर कॉलेज प्रबंध समिति ने वोकेशनल सोर्सेस में धांधली के आरोप में बर्खास्त कर दिया था। साथ ही कार्यवाहक प्राचार्य के तौर पर डॉ. हेमंत कुमार को जिम्मेदारी दे दी थी। इसके चलते मंगलवार की दोपहर 12 बजे करीब जब कॉलेज में परीक्षा चल रही थी। तब प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह जम्भेश्वर विश्व विद्यालय के कुल सचिव का आदेश लेकर कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य की कुर्सी पर बैठ गए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने उन्हें और प्रोफेसर प्रवीण कुमार को बर्खास्तगी से बहाल कर दिया है। जिससे उन्होंने फिर से प्राचार्य पद का चार्ज ले लिया है। इतना ही नहीं प्राचार्य ने कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का अवलोकन भी किया। मामला कॉलेज प्रबंध समिति तक पहुंचने पर विवाद हो गया। इसी दौरान प्राचार्य की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यवाहक प्राचार्य हेमंत कुमार ने कोतवाली पहुंची कर तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से बताया कि दोपहर की पाली में वह परीक्षा करा रहे थे। उसी समय डॉ. दानवीर सिंह यादव और डॉ. प्रवीण कुमार उनके कक्ष में चले और और प्राचार्य की कुर्सी पर बैठ गए। जबकि उनके पास कॉलेज प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव का कोई आदेश नहीं है। उन्हें आशंका है कि दोनों लोग महाविद्यालय की महत्वपूर्ण फाइलों को अपने साथ ले जा सकते हैं या उनसे छेड़छाड़ कर सकते हैं। कार्यवाहक प्राचार्य ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि बर्खास्तगी बहाल होने के बाद कॉलेज में उनके हस्ताक्षर नहीं कराए जा रहे हैं।

--------
प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव और प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार को बहाल करने का अधिकारी कुलसचिव को है। कॉलेज प्रबंध समिति को भी अधिकार है। बर्खास्त प्राचार्य जबरन कॉलेज में आकर प्राचार्य की कुर्सी पर बैठ गए और परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा का अवलोकन किया। जो नियम विरुद्ध है। जिससे उनके द्वारा दोनों को फिर से निलंबन के आदेश किए गए हैं।
शांतनु कुमार, सचिव, प्रबंध समिति एसएम कॉलेज चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed