{"_id":"62c5ea7ab220a6740260fd3b","slug":"the-death-of-a-farmer-who-came-in-the-grip-of-a-broken-high-tension-line-wire-angry-people-blocked-the-road-sambhal-news-mbd433786928","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आए किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आए किसान की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
विज्ञापन
संभल। पशुओं के लिए खेत में चारा काट रहे किसान के ऊपर जर्जर हाईटेंशन लाइन गिर गई जिसकी चपेट आकर उसकी मौत हो गई। आपूर्ति बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे गुस्साए लोगों ने संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ निवासी नजीम के खेत में मक्का की फसल है। बुधवार की सुबह गांव के ही राजेंद्र पुत्र मवासी पशुओं के चारे के लिए खेत से मक्का काटने गए थे जिस स्थान पर वह मक्का काट रहे थे, उसके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। वह जर्जर भी है। अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर राजेंद्र के ऊपर गिर गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण यह देख मौके की तरफ दौड़ पड़े। बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को फोन किया लेकिन किसी का फोन रिसीव नहीं हुआ। राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को खेत में छोड़ संभल-हसनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर किसी तरह जाम खुलवाने के बाद खेत से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिर्जापुर ककरौआ में बिजली लाइन का तार टूटकर गिरा। इसकी चपेट में आने से किसान की मौत होने की जानकारी मिली है। रिवैंप योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जर्जर तारों को बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
देवेश कुमार, उपखंड अधिकारी, हसनपुर द्वितीय