फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The dead body of the married woman was found hanging in the room

विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the married woman was found hanging in the room
विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

कुढफतेहगढ़/चंदौसी (संभल)। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पैगारफातपुर में विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका पांच दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। मृतका के पिता ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव पैगा रफातपुर निवासी सद्दाम की शादी चार साल पहले चंदौसी निवासी मुस्कान (26) के साथ हुई थी। सद्दाम कपड़े की फेरी लगाता है। कुछ दिनों पूर्व मैनपुरी गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी मुस्कान थी। बताते हैं कि शनिवार को वह मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में चली गई और काफी देर तक बाहर नहीं आई। कुछ देर बार उसकी डेढ़ साल की बच्ची को रोते देखकर मकान के निचले हिस्से में रह रही उसकी देवरानी देखने पहुंची। कमरे में फंदे पर शव लटका देखकर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने मुस्कान के पिता चंदौसी के मोहल्ला वारिसनगर निवासी अकरम को सूचना दी। अकरम ने बताया कि पांच दिन पहले ही मुस्कान ससुराल आई थी। पति सद्दाम भी घर पर नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्कान के दो देवर सज्जाद और सलमान मुरादाबाद एक फर्म में काम करते हैं, सास तीन दिन पहले पड़ोस के गांव अपने मायके दियौरा खास गई थी। घर पर देवरानी थी। मृतका के पिता ने परिजनों पर हत्या कर घर से फरार होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed