{"_id":"6afa0cd50ab4e7799703ca6a","slug":"even-after-a-panchayat-meeting-the-wedding-procession-did-not-arrive-the-bride-has-alleged-rape-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-143262-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पंचायत के बाद भी नहीं आई बरात, दुल्हन ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पंचायत के बाद भी नहीं आई बरात, दुल्हन ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के बाद भी रविवार को बरात नहीं आने पर अब दुल्हन ने दूल्हे पर शादी से पहले दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। दुल्हन की मां ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। संभल के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती की बरात 11 नवंबर को मेरठ जिले से आनी थी, लेकिन दूल्हे ने बरात लाने से इन्कार कर दिया था। दो दिन तक पंचायत चलने के बाद रविवार की शाम को बरात आने पर सहमति बनी थी, पर दूल्हे के पिता ने फिर से फोन कर बरात लाने से मना कर दिया। पंचायत में सहमति बनी थी कि रविवार को बरात आएगी लेकिन फिर से इन्कार कर दिया।
तहरीर के मुताबिक, दुल्हन ने अपनी मां को बताया कि करीब दो महीने पहले दूल्हे ने उसे शादी के कपड़े खरीदने के बहाने संभल बुलाया था। लौटते समय आरोपी ने चाकू के दम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धमकी दी थी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह शादी नहीं करेगा। बरात नहीं आने के बाद दुल्हन ने मां को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि सात महीने पहले रिश्ता तय हुआ था और तीन लाख रुपये दिए गए थे। दूल्हा और उसके पिता ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर उन्होंने बरात लाने से इन्कार कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी आरोपों की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।