फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The criminal who robbed a woman's collarbone was not caught; the DIG inquired about the incident from the victim.

Sambhal News: महिला से हंसली लूटने वाला बदमाश नहीं पकड़ा गया, डीआईजी ने पीड़िता से ली घटना की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The criminal who robbed a woman's collarbone was not caught; the DIG inquired about the incident from the victim.
बहजोई(संभल)। दूधापुर में बृहस्पतिवार को दोपहर दिन दहाड़े महिला ओमवती को दरांती से घायल कर हंसली लूटने की घटना का आरोपी बदमाश दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। शुक्रवार को डीआईजी, मुरादाबाद मुनिराज जी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। डीआईजी ने बहजोई पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इस बीच, डीआईजी ने पीड़ित महिला से बातचीत कर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने खेत में काम कर रही गांव दूधापुर निवासी महिला ओमवती पर दरांती से वार कर गले से चांदी की हंसली लूट ली थी। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग गया था। वहीं, दरांती के वार से घायल हुई महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। दूधापुर में दिन दहाड़े दोपहर में हुई महिला से हंसली की लूट की घटना से गांव समेत आसपास के गांवों के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह की ओर से आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर घटना के जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पूरे मामले में पीड़ित महिला के बेटे सोमवीर ने तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed