फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The construction of the overbridge at Mandi Samiti Railway Gate has gained momentum.

Sambhal News: मंडी समिति रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण में पकड़ी तेजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The construction of the overbridge at Mandi Samiti Railway Gate has gained momentum.
चंदौसी(संभल)। मंडी समिति के पास रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण के कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था के हिस्से के साथ ही रेलवे विभाग की ओर से फाटक के ऊपर का ओवरब्रिज निर्माण के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। मंडी समिति रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आरओबी निर्माण का कार्य मार्च 2024 से चल रहा है। बरेली की कार्यदायी संस्था करीब करीब दो साल से एक साल से निर्माण कार्य कर रही है। दिसंबर में सब स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद से लगातार सुपर स्ट्रक्चर का काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से पेडस्टल और गर्डर बनाने का काम किया जा रहा है। इस पर ही स्लैब और क्रैश बैरियर बनकर तैयार होंगे। फाटक के दोनों ओर करीब 700 मीटर का ओवरब्रिज का निर्माण अब तेजी पकड़ गया है। जहां पिछले एक माह से रेलवे विभाग की ओर से अपने हिस्से का ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। फाटक के ऊपर लोहे का ढांचा लगभग तैयार हो गया है।
विज्ञापन

वहीं कार्यदायी संस्था ने भी मंडी समिति से आगे गुमथल चौराहे के पास उतरने वाले ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। यहां सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि फाटक के दूसरी ओर ओवरब्रिज का निर्माण अभी काफी रह गया है। फरवरी माह में कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन



-------------

आरओबी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे विभाग के हिस्से का ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जल्द ही समय से पूरा कर लिया जाएगा।
- राजू कुमार, स्टेशन अधीक्षक अधीक्षक चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed