{"_id":"6424997a7ed5c45686087284","slug":"the-condition-of-eight-major-roads-of-the-district-will-improve-with-24-crores-work-started-sambhal-news-c-15-1-100146-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 24 करोड़ से जिले की आठ प्रमुख सड़कों की सुधरेगी हालत, कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 24 करोड़ से जिले की आठ प्रमुख सड़कों की सुधरेगी हालत, कार्य शुरू
विज्ञापन
संभल। जिले के आठ प्रमुख और ग्रामीण मार्गों के नवीनीकरण के कार्यों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लगभग 24 करोड़ से इन सड़कों की हालत सुधरेगी। इन सड़कों पर नवीनीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। जुलाई तक कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सड़कों की दशा में सुधार को लेकर लोक निर्माण विभाग लगातार काम कर रहा है। अलग-अलग योजनाओं में सड़कों को शामिल कर उनकी मरम्मत कराई जा रही है तो कहीं नए सिरे से निर्माण हो रहा है। अब विभाग ने अन्य जिलों को जोड़ने वाली सड़कों की विशेष मरम्मत व नवीनीकरण को मंजूरी दी है। इनमें जिले की आठ सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के नवीनीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे आसपास की आबादी व निकटवर्ती लोगों के साथ ही सामान्य यात्रियों को भी लाभ मिल सकेगा। राज्य सरकार ने इन सड़कों की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके लिए कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
जिले की आठ प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और कुछ सड़कों पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जुुलाई तक सड़कों के नवीनीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
कृष्णवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभल
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
1 - चंदौसी-फर्रूखाबाद मार्ग
2 - धनारी-भिरावटी मार्ग
3 - बबराला-रहरा-गवां मार्ग
4 - गवां-अनूपशहर मार्ग
5 - संभल-आदमपुर मार्ग
6 - रजपुरा से टिकटा बहजोई मार्ग
7 - पाठकपुर-कैलादेवी मार्ग
8 - चंदौसी में आटा मऊ अस्सी नगलिया मार्ग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की आठ प्रमुख सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और कुछ सड़कों पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जुुलाई तक सड़कों के नवीनीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
कृष्णवीर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभल
इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
1 - चंदौसी-फर्रूखाबाद मार्ग
2 - धनारी-भिरावटी मार्ग
3 - बबराला-रहरा-गवां मार्ग
4 - गवां-अनूपशहर मार्ग
5 - संभल-आदमपुर मार्ग
6 - रजपुरा से टिकटा बहजोई मार्ग
7 - पाठकपुर-कैलादेवी मार्ग
8 - चंदौसी में आटा मऊ अस्सी नगलिया मार्ग
विज्ञापन