Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The committee will examine the records by reaching the BRC centers

बीआरसी केंद्रों पर पहुंचकर अभिलेखों का परीक्षण करेगी समिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
The committee will examine the records by reaching the BRC centers
बहजोई। जिलेभर के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं के संचालन व क्रियांवयन के लिए विभिन्न मदों में भेजी गई धनराशि के आय-व्यय के लेखा के अभिलेख दुरुस्त किए जाने को लेकर जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि बीते दिनों संज्ञान में आया था कि विभिन्न योजनाओं के क्रियांवयन के लिए भेजी गई धनराशि समेत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के विभिन्न अभिलेख अधूरे हैं। इसको लेकर अभिलेखों को दुरुस्त कराए जाने के लिए सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर समिति भेजकर परीक्षण कराया जाएगा। बीएसए ने बताया कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी यूपी सिंह समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति गुरुवार को विकासखंड जुनावई के बीआरसी केंद्र पहुंचकर अभिलेखों का परीक्षण करेगी। इसके अलावा 2 दिसंबर को विकासखंड गुन्नौर मेें, 9 दिसंबर को रजपुरा में, 16 दिसंबर को बनियाखेड़ा व नगर चंदौसी में, 23 दिसंबर को बहजोई में, 30 दिसंबर को पंवासा में, 6 जनवरी 2022 को विकासखंड संभल व नगर संभल में तथा 13 जनवरी को विकासखंड असमोली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंचकर समिति अभिलेखों का परीक्षण करेगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अभिलेखों के परीक्षण के लिए समिति का सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed