फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The claim for the chair of Asmoli block chief will be decided in the meeting tomorrow

असमोली ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर दावेदारी कल बैठक में तय होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
The claim for the chair of Asmoli block chief will be decided in the meeting tomorrow
असमोली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में तय हो जाएगा कि ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा रहेगा। खास बात यह है कि इस कुर्सी को लेकर भाजपा के दो गुट आमने-सामने हैं। ब्लॉक प्रमुख पर दावेदार ने सपा समर्थित होने का आरोप लगाया है। जबकि दावेदार खुद को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं। उन्हीं के नेतृत्व में जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव का पत्र सौंपा गया था। इसके बाद ही जिलाधिकारी ने बैठक की तिथि तय की थी।
विज्ञापन

असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी और उनके पति प्रभाकर चौधरी पर दावेदारी कर रहे अनुज कुमार सपा समर्थित होने का आरोप लगा रहे हैं। प्रभाकर चौधरी का कहना है कि वह सच्चे भाजपाई हैं। अब सोशल मीडिया पर भी प्रमुख को सपाई होने का दावा किया जाने लगा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य 57 नेकपुर मुख्त्यारपुर के अनुज कुमार का दावा है कि उनके साथ 123 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 90 का समर्थन हैं जो बैठक में प्रमुख के खिलाफ वोट करेंगे। वहीं ब्लॉक प्रमुख पति का दावा है कि ज्यादातर सदस्य उनके साथ हैं। और बैठक में साफ हो जाएगा कि कुर्सी पर कौन काबिज रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में आवश्यकतानुसार सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं कराए जाने के निर्देश कर दिए हैं। बैठक में तय हो जाएगा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य किस पक्ष के साथ है। यह बैठक मंगलवार की सुबह 11 बजे से होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार मिश्र, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed