फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The chairman's gherao in protest against getting work done during the holiday, there was a scuffle

Sambhal News: छुट्टी में काम कराने के विरोध में चेयरमैन का घेराव, नोकझोंक हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The chairman's gherao in protest against getting work done during the holiday, there was a scuffle
संभल। पवांसा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में चौथे शनिवार को छुट्टी पर आयोजित ओटीएस शिविर में पहुंचे चेयरमैन का बैंक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने घेराव कर लिया। नोकझोंक हुई और धरना-प्रदर्शन कर चेयरमैन के विरोध में नारे लगाए। काले झंडे दिखाकर वापस जाने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के चेयरमैन संदीप भारद्वाज शनिवार को पवांसा में आयोजित ओटीएस शिविर में समस्याएं सुनने पहुंचे थे। ओटीएस शिविर लगाए जाने की जानकारी होने पर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन के पदाधिकारी पवांसा पहुंच गए और चेयरमैन का घेराव कर लिया। 20 मिनट तक नोकझोंक हुई। धरना-प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाकर वापस जाओ के नारे लगाए गए। एसोसिएशन के महामंत्री मोहित चौधरी ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बावजूद शाखा खुलवाकर कार्य कराया जाता है, जो नियमों के विरुद्घ है। कर्मचारियों का चेयरमैन के द्वारा शोषण किया जा रहा है। अवकाश के दिन न सुरक्षा गार्ड होते हैं और न कनेक्टिविटी आती है। वसूली के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली-गलौज और अभद्रता के मामले की जानकारी मिलने के बाद भी सहयोग नहीं किया जाता। अगर ऐसे में बड़ी घटना हो गई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन

बदायूं जिले में बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली गलौज और अभद्रता की गई। चेयरमैन को इसकी जानकारी दी गई पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान नंदलाल यादव, कपिल चौधरी, दुष्यंत चौधरी, लोकेश गंगवार, भूपेंद्र सिंह, विनीत यादव, भूपेंद्र चौधरी, सौरभ तिवारी कैलाश राज, नितिन चौधरी, संजय त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed