फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The bus driver was murdered by strangulation

मुरादाबाद निवासी निजी बस चालक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The bus driver was murdered by strangulation
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर मिलक में पांच दिन पहले मिले मुरादाबाद के निजी बस चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक निजी बस चालक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

18 फरवरी की सुबह असमोली पुलिस को गश्त के दौरान गांव मालपुर मिलक के नजदीक सड़क किनारे शव मिला था। शव की शिनाख्त मुरादाबाद के थाना कटघर के भदौड़ा बिहार डबल फाटक दस सराय चौकी निवासी राकेश रुहेला (55) के रूप में हुई थी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतक अनमोल ने बताया था कि उसके पिता लुधियाना में रहकर निजी बस चलाते थे। 17 फरवरी को लुधियाना जाने के लिए बाइक से निकले थे। 18 फरवरी को सड़क किनारे शव पड़ा मिला। पुलिस ने शुरूआती जांच में ही हत्या की आशंका जताई थी। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed