{"_id":"63fbbcc7fdee334c510c292d","slug":"the-body-of-the-tavern-owners-son-was-found-hanging-from-a-trap-sambhal-news-c-15-1-mbd1014-69398-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ढाबा मालिक के बेटे का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ढाबा मालिक के बेटे का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
मुरादाबाद। नयागांव स्थित घर में रविवार की सुबह ढाबा मालिक के पुत्र अंचित गुप्ता का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है। मझोला पुलिस घटना की जांच कर रही है।
नयागांव निवासी उमेश गुप्ता का सिरसवां दोराहा पर ढाबा है। रविवार की रात आठ बजे ढाबा मालिक का पुत्र अंचित गुप्ता (20) घर खाना खाने के लिए आया। खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। सुबह परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटक रहा था। घटना के समय घर में उसकी भाभी डाॅली मौजूद थीं।
इस बारे में संचित के मामा संजय गुप्ता ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अंकुर बिहार के पटना स्थित ससुराल गया था। उससे छोटा भाई अंकुर संभल स्थित होटल में काम करता है। घटना के समय ढाबे पर पिता और उसके बड़ा भाई राहुल मौजूद थे। परिवार को घटना के कारणों का पता नहीं चला है। अंचित की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पिता के कामों में हाथ बंटाता था। इस बारे में मझोला पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।