फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in his girlfriend's house

Sambhal News: प्रेमिका के घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in his girlfriend's house
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर गेट निवासी सौरभ (20) पुत्र इंद्रजीत का शव फंदे से लटका मिला है। युवक के परिजनों का कहना है कि प्रेमिका के घर पर शव मिला है। जब वह तलाश करते हुए पहुंचे तो प्रेमिका के घर कोई नहीं था। शव लटका हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक की प्रेमिका के भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरी ओर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला आंबेडकर गेट निवासी साैरभ की मां अनीता ने बताया कि बेटा कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। उसका पड़ोस की ही एक युवती से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो सौरभ का बैग देखा। इसमें युवती का आधार, पैन कार्ड और कपड़े मिले थे। सौरभ के दस्तावेज और दस हजार रुपये भी बैग में थे, क्योंकि दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने के लिए कहीं जाने की फिराक में थे। इंद्रजीत ने इसकी शिकायत युवती के परिजनों से की तो मामला पुलिस तक पहुंच गया था और पंचायत भी हुई।
विज्ञापन

युवक के पिता ने बताया कि बुधवार को पुलिस चौकी में दोनों पक्ष मौजूद थे। पहले युवती ने सौरभ के साथ रहने की बात कही लेकिन परिजनों के दबाव बनाने पर बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में युवक लापता हो गया था। उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। आरोप है कि उनके बेटे का शव युवती के घर में रस्सी के सहारे लटका मिला है। आत्महत्या के लिए युवती के भाइयों ने मजबूर किया है। युवक की मौत से मां अनीता, बहन रूसी, गुनगुन और भाई वंशी का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के तीन भाई रामखिलाड़ी, कमल और रामवीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed