{"_id":"68cc6ca1798d97428404c2a0","slug":"the-body-of-a-dumpling-seller-was-found-hanging-from-a-tree-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-127097-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला पकौड़ी विक्रेता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला पकौड़ी विक्रेता का शव
Fri, 19 Sep 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। गांव भवन निवासी पकौड़ी विक्रेता विकास (28) का शव बृहस्पतिवार को जंगल में शीशम के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारा लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की।
प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि विकास गृहक्लेश से भी परेशान था। घर वालों ने बताया कि वह बुधवार को सुबह को घर से निकला था और घर नहीं लौटा था। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि विकास को सुबह गांव की बैंक में देखा गया था। प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, विकास पर एक बेटा व एक बेटी है। वहीं, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।