{"_id":"62d45bb7e173057bb67e4717","slug":"the-audience-stunned-after-watching-the-cultural-performances-chandausi-news-mbd434931630","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख झूम उठे दर्शक
विज्ञापन
गवां क्षेत्र में श्रीहरिबाबा बांध धाम आश्रम परिसर में संस्कार भारती की आयोजित कार्यक्रम में प्र
- फोटो : CHANDAUSI
श्रीहरिबाबा बांध धाम आश्रम परिसर में संस्कार भारती की ओर से नटराज पूजन का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतिभाशालियों को सम्मानित किया गया।
सर्व प्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां गंगा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुल गोयल व श्रीहरि बाबा जनता इंटर कॉलेज गवां के प्रधानाचार्य हरीशपाल सिंह ने भगवान नटराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकेश एकेडमी और उड़ान आर्टिस्ट्स ग्रुप की छात्रों के द्वारा विशेष कला, गीत नृत्य प्रस्तुतियां दी गई जिसमें नटराज नृत्य, मां गंगा मैया नृत्य, अच्युतम केशवम नृत्य ,गोपाल कृष्ण नृत्य, मिले सुर मेरा तुम्हारा कार्यक्रम पेश किया गया। ममता राजपूत और लोकपाल शर्मा को कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया। महेंद्र पाल वार्ष्णेय, डॉ मधुपमा वार्ष्णेय को वरिष्ठ मनीषी सम्मान से सम्मानित किया गया।
आईपी शर्मा ने बताया कि संस्कार भारती की स्थापना बाबा योगेंद्र नाथ द्वारा 1981 में की गई थी। आज संस्कार भारती 12 देशों में सेवा एवं संस्कार एवं कला के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, लता वार्ष्णेय ,रुचि अग्रवाल ,श्रीमती रेखा रस्तोगी, रितु अग्रवाल, किरण शर्मा, रश्मि हर्षवर्धन, लता वार्ष्णेय आदि रहे।