फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Testing of Kamalpur's new power station completed, four thousand connections will be added.

Sambhal News: कमालपुर के नए बिजलीघर की टेस्टिंग पूरी, चार हजार कनेक्शन जुड़ेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Testing of Kamalpur's new power station completed, four thousand connections will be added.
बहजोई(संभल)। कमालपुर के नए बिजलीघर को मिले सभी उपकरणों को हॉल व परिसर में स्थापित कर दिया गया है। वहीं, बिजलीघर में स्थापित किए गए पांच-पांच एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) के दोनों ट्रांसफॉर्मर चार्ज भी कर दिए गए हैं। अब जल्द ही बिजलीघर से आसपास के गांवों के फीडरों की बिजली जोड़ दी जाएगी। इससे इन गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिना किसी मुश्किल के विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों बिजलीघर को मिले उपकरणों में दोनों ट्रांसफॉर्मर समेत बीसीवी आदि उपकरणों व मशीनों को स्थापित किया गया था। इसके बाद ट्रांसफॉर्मरों को चार्ज करते हुए टेस्टिंग की गई थी। बावजूद इसके ट्रांसफॉर्मरों में कुछ खामियों के चलते टेस्टिंग पूरी नहीं हो सकी थी। अब हाल ही में बिजलीघर में टेस्टिंग कार्य पूरा हो गया है। साथ ही दोनों ट्रांसफॉर्मर भी चार्ज हो गए हैं। जल्द ही बिजलीघर से आसपास के गांवों के फीडरों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीओ ने बताया कि कमालपुर में बनाए गए इस नए बिजलीघर से बहजोई व बिसारू दोनों विद्युत उपकेंद्र से करीब सात गांवों के चार हजार विद्युत कनेक्शन जोड़े जाएंगे। इससे आसपास के इन सात गांवों के लोगों को तो बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा ही। साथ में, बहजोई व बिसारू बिजलीघर से इन सात गांवों के करीब चार हजार बिजली कनेक्शन हट जाएंगे और बहजोई व बिसारू से जुड़े नगर व ग्रामीण अंचलों के फीडरों के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed