फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tension in hafijpurpaitiyamafi

पैंतियामाफी में दफन को लेकर विवाद से सांप्रदायिक तनाव

Wed, 10 May 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 10 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
tension in hafijpurpaitiyamafi
संभल के गांव पैंतिया माफी में विवाद के बाद जमीन का नक्शा देखते एसडीएम और सीओ संभल। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित पैंतियामाफी गांव में महिला को दफनाने के लिए खोदी कब्र की जगह को लेकर मंगलवार को शाम पांच बजे विवाद पैदा हो गया। विवाद के चलते महिला को सुपुर्द ए खाक करने में बाधा पड़ गई। घटना दो संप्रदायों से जुड़ी थी।
विज्ञापन


इसलिए तहसील प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। जिले के अफसरों को भी जानकारी दी गई। विवाद बढ़ने के अंदेेशे में पुलिस प्रशासन ने एहतियाती तैयारी की और आसपास के थानों की पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ और एसडीएम ने बातचीत मसले को सुलझा दिया लेकिन इस घटनाक्रम की वजह से पांच घंटे तक तनाव भरा माहौल बना रहा। गांव में पुलिस की तैनाती है। अफसर भी निगरानी बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैंतियामाफी गांव में आबादी के करीब साढ़े चार बीघा का कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में ही दफन किए जाते हैं। कब्रिस्तान आबादी के बीच में होने की वजह से दूसरे समुदाय के लोगों ने इसके बदले में गांव से बाहर खेतों में जमीन देने का वायदा किया और इसमें आपसी सहमति बन गई।

रामगोपाल पाल के खेत के करीब में साढ़े तीन बीघा जमीन दी गई थी लेकिन इसकी लिखापढ़ी नहीं हुई। अब जब मंगलवार को मुजाहिदा पत्नी महबूब की मृत्यु हुई तो उसे दफनाने के लिए आबादी से बाहर खेत मे दी गई जमीन में ले जाया गया। वहां पर कब्र खोद दी गई। कब्र खोदे जाने की जानकारी हुई तो खेत मालिक रामगोपाल पाल ने आपत्ति की।

इससे विवाद की नौबत बन गई। खबर असमोली थाना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ लोग खेत में ही दफन करने की जिद पर थे। इस मामले की जानकारी सीओ और एसडीएम को दी गई।


दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ बीपी सिंह बालियान और एसडीएम राशिद अली खां ने बताया कि बातचीत के बाद प्रकरण निबट गया है। मुजाहिदा का दफन पुराने कब्रिस्तान में किया जा रहा है। एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। असमोली के साथ नखासा थाने की पुलिस भी मौके पर है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed