{"_id":"6a90837aa2f02692a10703bf","slug":"two-arrested-in-connection-with-dj-operators-death-by-electrocution-sambhal-news-c-204-1-chn1011-132179-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट से डीजे ऑपरेटर की मौत के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट से डीजे ऑपरेटर की मौत के मामले में दो गिरफ्तार
Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर। थाना पुलिस ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान डीजे ऑपरेटर की करंट लगने से मौत के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव मोहम्मदपुर बाबई में बिना अनुमति अमरोहा से डीजे मंगाकर जुलूस में बजवाया जा रहा था।
आरोप है कि कमेटी के लोगों ने डीजे ऑपरेटर अमन निवासी मोहम्मदपुर बांगर थाना हसनपुर जिला अमरोहा पर आवाज बढ़ाने और चलते जनरेटर पर तार सही करने का दबाव बनाया, जिससे उसे करंट लग गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में छह नामजद व अन्य अज्ञात कमेटी सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष बोबिंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नरौली से मोहम्मदपुर बाबई मार्ग से मेहसर और फरमान निवासी मोहम्मदपुर बाबई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद