फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Buses will run to six cities, including Meerut, Aligarh, and Agra.

Sambhal News: मेरठ, अलीगढ़, आगरा समेत छह शहरों के लिए जाएंगी बसें

Fri, 28 Aug 2026 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 28 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Buses will run to six cities, including Meerut, Aligarh, and Agra.
संभल। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर्व के लिए विशेष तैयारी की है। संभल-मुरादाबाद के बीच बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जाम की स्थिति न बने इसके लिए भी तैयारी की गई है। हर पांच मिनट में बस मुरादाबाद के लिए मिलेगी। महिलाएं आज से 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

संभल रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी शंकर पाल ने बताया कि यह व्यवस्था तीन दिनों के लिए लागू की गई है। बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसलिए यह सुविधा दी गई है। परिचालक महिला यात्रियों से किराया नहीं लेंगे। वे सफर का रिकॉर्ड रखने के लिए शून्य रुपये का टिकट जारी करेंगे। संभल से मुरादाबाद के लिए 32 रोडवेज बसें चलती हैं। कुल 52 बसें संभल रोडवेज स्टैंड से अन्य स्थानों तक रवाना होंगी।
विज्ञापन

बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए एक बस प्रतिदिन चार फेरे लगाती है। रक्षाबंधन पर तीन दिन के लिए बसों के फेरे चार से बढ़ाकर पांच किए गए हैं। इससे महिलाओं को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। अनुबंधित बसें भी एक अतिरिक्त चक्कर लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000000
आगरा, अलीगढ़ समेत पांच अन्य शहरों के लिए भी सेवा
संभल रोडवेज स्टैंड से मेरठ के लिए तीन बसें चलती हैं। ये बसें सुबह सात बजे, आठ बजे और दोपहर में रवाना होगी। अलीगढ़ के लिए पौने सात बजे और सवा सात बजे बस मिलेगी। इसके अलावा 7:30 बजे आगरा के लिए भी बस रवाना होगी। कैराना और बुलंदशहर के लिए भी बस जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed