Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten thousand metric tons of potatoes lying in cold storages due to increase in prices

दाम बढ़ने की उम्मीद से शीत गृहों में पड़ा दस हजार मीट्रिक टन आलू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand metric tons of potatoes lying in cold storages due to increase in prices
चंदौसी(संभल)। सीजन निकल जाने के बाद भी अच्छे दाम की आस में शीत गृह खाली नहीं हो पाए हैं। अभी भी करीब दस हजार मीट्रिक टन आल शीत गृह में शेष है। वहीं नए आलू की आवक शुरू होने पर किसान शीत गृह खाली करने में जुटे हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग ने भी 15 नवंबर तक कोल्ड स्टोर खाली करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जनपद संभल में 52 शीत गृह हैं। इन शीत गृह में करीब 3.54 लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। इस बार जुलाई अगस्त के बाद से आलू के ज्यादा भाव नहीं हुए। किसानों को उम्मीद थी कि आखिर में जाकर गत वर्ष की तरह दाम बढ़ जाएंगे। इस वर्ष आलू मंडी में थोक में 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा। जबकि गत वर्ष थोक में थोक में आलू 3000 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक गया था।
विज्ञापन

किसानों को अच्छे दाम की उम्मीद थी, लेकिन किसानों की उम्मीद के अनुसार आलू के दाम नहीं बढ़े। पिछले दस दिनों से मंडी में पुराना आलू 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। हिमाचल व अन्य प्रदेशों से नए आलू की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में पुराना आलू की मांग कम होने से उसके दाम बढ़ने की संभावना नहीं है। जिस कारण किसान शीत गृह से पुराना आलू निकालने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने शुरू में अच्छे दाम की आस में शीत गृह से आलू की निकासी नहीं की थी। 15 नवंबर तक शीत गृह खाली नहीं हो पाए थे। अभी भी शीत गृह में तीन से पांच फीसदी आलू भंडारित है। ज्यादा आलू नहीं है। इतने आलू की मांग बाजार में रहती है। जल्द ही शीत गृह को खाली कराकर भंडारण के लिए तैयार कराया जाएगा।
सुघर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed