फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ten hours of power failure in Bahjoi, consumers worried

Sambhal News: बहजोई में दस घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ten hours of power failure in Bahjoi, consumers worried
बहजोई। दस घंटे बिजली गुल रहने से मोहल्ला कुरेशियान समेत कई मोहल्लों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को मुश्किल का सामना करना पड़ा। गर्मी के चलते उपभोक्ता हलकान रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब अचानक मोहल्ला कुरेशियान समेत फैक्टरी कालोनी व नई बस्ती आदि की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे दिन में गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को हलकान होना पड़ा। इंवर्टर जवाब दे गए। विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। पेयजल की भी किल्लत रही। उपभोक्ताओं ने पूरी दोपहर बिना बिजली के ही गर्मी में काटी। शाम तक यही हाल रहा।
विज्ञापन

शाम को सवा आठ बजे खबर लिखे जाने तक इन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं जेई जयवीर सिंह का कहना था कि इन मोहल्लों में जर्जर तारों को हटाकर नए विद्युत पोल व बिजली के तार डालने का काम चल रहा है। इसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तार डालने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed