फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tempo overturned, farmer riding a bike died after being crushed

Sambhal News: पलटा टेंपो, बाइक सवार किसान की दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned, farmer riding a bike died after being crushed
बनियाठेर(संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट मॉल के पास शनिवार की शाम छह बजे टेंपो को ओवरटेक करते समय टेंपो बेकाबू होकर बाइक पर पलट गया। टेंपो के नीचे दबकर बाइक सवार किसान राकेश पाल (52) की मौत हो गई। जबकि हादसे में टेंपो सवार मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर के गांव थरैसा जयसिंह निवासी राकेश पाल पुत्र सोमपाल सिंह खेती किसानी करते थे। शनिवार की शाम करीब वह बाइक से घरेलू सामान खरीदने के लिए चंदौसी आ रहे थे। शाम छह बजे करीब जब वह मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव आटा के निकट मॉल के पास पहुंचे। उसी समय राकेश ने आगे जा रहे टेंपो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक करने के दौरान टेंपो की बाइक में साइड लग गई। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। टेंपो भी अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया। राकेश टेंपो के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेंपो सवार बहजोई के गांव ढाड़ौल निवासी नसरुद्दीन और उसकी पुत्रवधू शहनाज व उसका दो वर्षीय बेटा फरहान भी घायल हो गए। टेंपो में 20 सवारी बताई जा रही हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़ कर भाग निकला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। टेंपो कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
छोटे बेटे की शादी का सपना पूरा नहीं कर सका किसान
राकेश पाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। हादसे ने किसान की जान ले ली। राकेश के दो बेटे किशन व नवनीत और एक बेटी सीता है। सीता और किशन की शादी हो चुकी है। एक माह पहले ही छोटे बेटे नवनीत की शादी तय हुई है। परिजनों के अनुसार शादी की तिथि अभी तय नहीं हुई है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशियों का माहौल था। किसान की मौत से घर में मातम छा गया है। पत्नी पप्पी देवी का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed