{"_id":"668dc6021d917996e5058179","slug":"tehsil-administrations-jcb-roars-on-encroachment-squabbles-sambhal-news-c-204-1-chn1002-111610-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अतिक्रमण पर गरजी तहसील प्रशासन की जेसीबी, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अतिक्रमण पर गरजी तहसील प्रशासन की जेसीबी, नोकझोंक
Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मंगलवार को नगर में डबल फाटक यातायात चौकी के पास और बदायूं चुंगी पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाया। दुकानदारों स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा तो टीम ने इन्कार कर दिया। जिसको लेकर दुकानदारों की टीम से नोकझोंक भी हुई। हांलाकि एसडीएम की चेतावनी के बाद दुकानदार शांत हो गए।
चंदौसी मंडी समिति डबल फाटक पर आरओबी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से डबल फाटक से होकर जाने वाले वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है। जिससे ट्रैफिक कब्रिस्तान फाटक से होकर गुजर रहा है। ऐसे में मालगोदाम रोड और कब्रिस्तान फाटक पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण होने की वजह से जाम लग रहा है। इसी वजह से मंगलवार को तहसील प्रशासन ने पालिका की टीम और यातायात पुलिस को लेकर अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम नीतू रानी की अगुवाई में टीम सबसे पहले डबल फाटक यातायात चौकी पहुंची। यहीं से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। जेसीबी के मदद से दुकानों के सामने अस्थायी अतिक्रमण तोड़ दिया गया। इसके बाद टीम बदायूं चुंगी पहुंची। यहां भी अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई। कहा गया कि अगर सड़क पर दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह, यातायात प्रभारी अनुज मलिक व नगर पालिका की टीम मौजूद रही।