फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager who went to bathe in Ganga with friends dies by drowning

Sambhal News: दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bathe in Ganga with friends dies by drowning
गवां (संभल)। दोस्तों के साथ मंगलवार की दोपहर गंगा में नहाने गए गांव करकौरा निवासी मोहित (16) की गंगा में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को गंगा से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रजपुरा के गांव करकौरा निवासी अमर सिंह का बेटा मोहित मंगलवार दोपहर 3.30 बजे दोस्तों के साथ गांव रेतागढ़ के सामने गंगा में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मोहित को डूबता देख साथ नहाने गए दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए, लेकिन उससे पहले ही विकास गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गोताखोरों से शव की तलाश कराई। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। बेटे का शव देखकर मां भूरी अचेत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोहित चार-बहन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। कक्षा आठ में पढ़ाई छोड़ने के बाद घर के कामकाज में मदद करने लगा था। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed