फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teej festival celebrated in traditional way

Sambhal News: पारंपरिक तरीके से मनाया गया तीज उत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated in traditional way
चंदौसी। मोहल्ला रामनौमी के लाल कुआं वाले शिव मंदिर पर तीज उत्सव पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शिव विवाह के साथ हुई। बाहर से आई मंडली ने सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ शिव विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

शिव विवाह के समापन पर महिलाओं ने मल्हार व लोक गीत गाए। इस दौरान ताज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विचित्रा गुप्ता व गौरी वार्ष्णेय रहीं। निर्णायक मंडल ने ताज क्वीन का खिताब गीता वार्ष्णेय को दिया गया। इस प्रतियोगिता के दूसरे स्थान पर सपना और तीसरे पर ज्योति रही। तीनों विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूनम वार्ष्णेय, लवली वार्ष्णेय, पूनम अग्रवाल, गीता रस्तोगी, निर्मल गुप्ता, पूनम कला मंदिर, बीना देवी, उषा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

..................
एंजॉय किटी ग्रुप ने लोकगीत गाकर मनाया तीज उत्सव
चंदौसी। एंजॉय किटी ग्रुप की ओर से मंगलवार को सीता रोड के बगिया वाली मंदिर पर तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सोलह शृंगार कर हरे रंगे के परिधान पहने और मेहंदी लगवाई। साथ ही, पारंपरिक हरियाली तीज के गीत गाए और झूले का भी आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की महिलाओं ने तीज व लोकगीत का गायन किया और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। क्लब की दीपमाला गुप्ता ने बताया कि सावन माह में चारों ओर हरियाली छा जाती है, तब हरियाली तीज होती है। मान्यता के अनुसार, इस दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था। इस अवसर पर नेहा गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, पायल गुप्ता, मेघा, डिंपल, संतोष, उपासना पूर्णिमा, रुचि वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

..............


तीज क्वीन बनीं मोनिका गुप्ता

चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी अमन ने अपने तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन रामस्वरूप रोड के एक मैरिज हॉल में किया। कार्यक्रम की शुरुआत केके डांस एकेडमी के बच्चों ने राधा कृष्ण का नृत्य कर की। इसके बाद सदस्यों के बीच कपल कार्यक्रम हुए। साथ ही, गायक आदित्य ने गिटार पर गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम में रंगे- बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने संयुक्त रूप से लोकगीत गाए। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें मोनिका गुप्ता, पूजा किशोर और शुभा अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। सभी महिला सदस्यों ने नई ताज क्वीन को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अध्यक्ष दीपेश गुप्ता , सचिव राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, सपना गुप्ता, शुभ्रा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, माधुरी गुप्ता, गीता आर्या, अदिति नंदन,अर्पिता अग्रवाल, कल्पना गुप्ता, साधना गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संवाद

...................
तीज मल्हार और लोक गीतों पर थिरकीं महिलाएं
चंदौसी। स्टेशन रोड के एक रेस्टाेरेंट में मंगलवार को महिलाओं ने तीज उत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजधज कर शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने हाऊजी, वन मिनट आदि खेलों का मनोरंजन किया और जमकर मस्ती की। साथ ही, तीज मल्हार और लोक गीतों की प्रस्तुति दी। सुंदर परिधानों में सज धज कर आईं महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस मौके पर मंजू अग्रवाल, मनीषा जिंदल, रेशमा अग्रवाल, कुसुम, रंजना, मंजू, डॉली, संगीता, शैलेश, , मृदुला, मधु, गीता गुप्ता, रानी अग्रवाल, सुषमा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed