{"_id":"604536c88ebc3e590d66b91c","slug":"teachers-will-protest-in-sambhal-bahajoi-chandausi-news-mbd3821345137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बीआरसी केंद्र पर बैठक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का विरोध किया गया।
रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि राज्य सरकार नए-नए कानून लाकर शिक्षकों का शोषण कर रही है। नए विधेयक में शिक्षकों की सेवा शर्तें अधिकारियों के अधीन कर उनके शोषण का कुचक्र रचा जा रहा है।
इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को बीएसए दफ्तर पर विधेयक की कापी जलाकर विरोध किया जाएगा। इसके बाद समाधान न होने की स्थिति में पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस दौरान लायक सिंह यादव, मोहम्मद रईस, अनिल शर्मा, मुकेश गोयल, राकेश शर्मा, अभिषेक, अरविंद कुमार, विपिन कुमार, भानुप्रताप, हेमंत कुमार व राजकुमार आदि मौजूद रहे।