फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers submitted a memorandum to the Minister of State in support of the demands

शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers submitted a memorandum to the Minister of State in support of the demands
चंदौसी। राजकीय शिक्षक संघ ने छह सूत्री मांग पत्र माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी को सौंपा तथा समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि पदोन्नति के लिए 1 सितंबर 2011 के पत्र के आदेश अनुसार प्रदेश में कई प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त रह जाएंगे। उनके अतिरिक्त भी पदोन्नति कराई जाए। साथ ही रमसा के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन नियमित किया जाए। तीन से चार माह से स्टाफ को वेतन नहीं मिला है। जिस कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महिला एवं पुरुष सहायक अध्यापक प्रवक्ताओं की वरिष्ठता सूची तैयार करा कर पदोन्नति की जाए। शिक्षक शिक्षिकाओं के सभी प्रकरण डीआईओएस स्तर पर जनपद में ही निस्तारित कराए जाएं। ताकि शिक्षकों को अनावश्यक उप शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।

सहायक अध्यापक की प्रवक्ता पद पदोन्नति तथा सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ताओं की राजपत्रित यानी प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की जाए। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को उचित स्थान प्रदान कर प्रवक्ता एवं प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति की जाए। उन्होंने जल्द मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ. निशांत कुमार यादव, मंडल मंत्री डॉ मृडीक वृतेश, जिला अध्यक्ष संभल राजेश कुमार, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद अचल त्यागी जिला मंत्री संभल वेद प्रकाश यादव आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed