फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers and Shiksha Mitras roared at the Collectorate in protest against online attendance.

Sambhal News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे शिक्षक और शिक्षामित्र

Tue, 09 Jul 2024 05:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 09 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers and Shiksha Mitras roared at the Collectorate in protest against online attendance.
बहजोई (संभल)। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने कलक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबाधित ज्ञापन तहसीलदार धीरेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ तथा शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में खासी संख्या में शिक्षक कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। महासंघ के जिला संयोजक विकास यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री नीरज कुमार गुप्ता व शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर तो विद्यालयों में शिक्षकों व विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी भी स्तर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। जिले के अधिकतर स्कूलों के बाहर कीचड़ व गंदगी से आवागमन मुहाल है। वहीं दूसरी जरूरी सुविधाएं भी चरमराई हैं। बावजूद इसके शिक्षक विभिन्न प्रकार की परेशानी झेलते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन डिजीटल उपस्थिति की प्रक्रिया को थोपकर शिक्षकों को परेशान किया जा हा है। जब तक विद्यालयों से जुड़ीं सभी मूलभूत सुविधाएं दुरस्त नहीं हो पाएंगी, तब तक शिक्षक ऑनलाइन डिजीटल उपस्थिति को लेकर विरोध करते रहेंगे। करीब दो घंटे तक हुए संबोधत व प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन में सुभाषचंद्र, संदेश चौधरी, जिला प्रवक्ता रविंद्र खारी, नेमपाल सिंह यादव, अमीर जहां तुर्की, प्रीति शर्मा, पूनम सिंह, भावना सिंह, गरिमा, रवीना सिंह, रूबी व शालू रहे।
विज्ञापन

----
इनसेट

----

यह भी हैं शिक्षकों की सरकार से मांगें
बहजोई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि अन्य विभागों की तरह शिक्षकों को भी हॉफ डे लीव व प्रतिकर अवकाश दिया जाए। सर्वर क्रैश होने पर वैकल्पिक व्यवस्था का स्पष्ट आदेश जारी किया जाए। दूसरे विभागों की तरह ही उपस्थिति ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed