फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teacher molested a student in council school, villagers created ruckus

Sambhal News: परिषदीय विद्यालय में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, ग्रामीणों का जमकर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Teacher molested a student in council school, villagers created ruckus
संभल। क्षेत्र के एक गांव में परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक ने मंगलवार को कक्षा आठ की एक छात्रा से छेड़खानी कर दी। जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और स्कूल में पहुंचकर आरोपी शिक्षक से मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को कोतवाली ले गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बीएसए अलका शर्मा का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित छात्रा का कहना है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे वह और अन्य छात्राएं कक्ष में चटाई लेने के लिए पहुंचीं। आरोप है कि तभी शिक्षक कक्ष में पहुंच गया। इस पर अन्य छात्राएं बाहर आ गईं, लेकिन वह अंदर ही थी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की। सहमी छात्रा ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छात्रा का पिता और ग्रामीण इकट्ठा होकर स्कूल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। भीड़ के तेवर देखकर शिक्षक को स्कूल के अंदर कर दिया गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस और कोतवाली से पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का कहना है कि मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा से फोन से बात की गई। जिसमें शिक्षक को हटाने की मांग की है। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हो गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रा से मारपीट की सूचना मिली थी। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed