फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teach farmers how to do natural farming

Sambhal News: किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके बताए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Teach farmers how to do natural farming
संभल। भूमि संरक्षण विभाग संभल के द्वारा वाटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके बताए गए। साथ ही उन्हें इसके फायदे बताए गए।
विज्ञापन

बहजोई क्षेत्र के गांव भवन स्थित जनपद स्तरीय ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर आशुतोष प्रताप सिंह ने गुन्नौर ब्लॉक एवं पंवासा ब्लॉक की महिला समूह एवं प्रगतिशील किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। प्राकृतिक अनाज एवं सब्जियों से प्राकृतिक उत्पाद बनाकर अधिक मुनाफा कैसे कमाए, इस बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। केंचुआ खाद बनाने की विस्तारपूर्वक विधि समझाई और इसे बाजार में बेचने का तरीका समझाया। गन्ने से जैविक गुड़ एवं गन्ना मसाला चटनी बनाने का तरीका और मुनाफे के बारे में समझाया। किचन वेस्ट से बायोएंजाइम बनाने का तरीका समझाया।
विज्ञापन

महिला समूह कैसे दो-तीन घंटे दिन में काम करके अपने आय का एक स्रोत खड़ा कर सकते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी दी गई। अगर महिला समूह एवं किसानों को अपने उत्पाद बेचने में दिक्कत आ रही है, तो रजपुरा संभल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की तरफ से उनको मार्केटिंग में मदद देने की भी सुविधा प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओंकार सिंह ने की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. ज्योति स्वरूप, नवनीत शेखर, सुदेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed