फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tata Magic, full of devotees, collided with a tractor trolley standing on the side of the road, a dozen injured

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी श्रद्घालुओं से भरी टाटा मैजिक, एक दर्जन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic, full of devotees, collided with a tractor trolley standing on the side of the road, a dozen injured
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपपुर डांडा के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। इसमें एक दर्जन श्रद्घालू घायल हो गए। सभी हरिबाबा धाम से दर्शन करने के बाद घरों को लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बुलंदशहर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के थाना अहमदगढ़ के गांव डोका निवासी ग्रामीण शुक्रवार को टाटा मैजिक में सवार होकर संभल जनपद के तीर्थ स्थल हरिबाबा धाम पर दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद शाम छह बजे के करीब सभी लोग टाटा मैजिक में सवार हो अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही गांव दीपपुर डांडा के नजदीक पहुंचे, उसी समय सामने से एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टाटा मैजिक का संतुलन बिगड़ गया। इससे टाटा मैजिक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख मदद के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे में सुनीता, कुसुम, दीपक, मुन्नी देवी, राजवती, दीपा, पंकज, हेमलता, गायत्री, जयपाल, जयसिंह और पांच वर्षीय आरुही समेत एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जनपद बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed