फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tanker overturns on highway after hitting car, policeman narrowly escapes

Sambhal News: कार को टक्कर मार हाईवे पर पलटा टैंकर, पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Sun, 24 Dec 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tanker overturns on highway after hitting car, policeman narrowly escapes
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे वैरपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे चेकिंग के लिए रोकी गई कार में पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। कार को टक्कर मारते हुए टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में कार चालक और चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कार चालक ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र की बैरपुर मेहराजी पुलिस चौकी के नजदीक देर रात थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। करीब डेढ़ बजे एक कार आई तो पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस चालक इसरार और कार में सवार लोगों से नीचे उतारकर पूछताछ करने लगी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर पलट गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पास ही खड़े पुलिसकर्मी और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस ने टैंकर में फंसे बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी टैंकर चालक संजय को बाहर निकाला। हादसे में घायल टैंकर चालक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

छह क्रेनों ने 12 घंटे बाद हाईवे से हटाया टैंकर
शुक्रवार की रात कार में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर टैंकर पलटने से करीब 12 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने एक लेन से वाहनों का संचालन कराया। शनिवार की दोहपर करीब एक बजे टैंकर को हटाया जा सका। टैंकर को हाईवे से हटाने के लिए छह क्रेन लगाई गईं। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed