फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sumaiya was Anam s friend She gone to Sabir s house 15 minutes before blast

Sambhal blast: अनम की दोस्त थी सुमैय्या... धमाके से 15 मिनट पहले ही गई थी साबिर के घर, अब कभी नहीं लौटेगी

Thu, 15 Jun 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 01:41 AM IST
सार

मंगलवार को अनम से मिलने की बात कहकर सुमैय्या घर से गई थी। 15 मिनट बाद धमाका हुआ तो सुमैय्या के परिजन दौड़े लेकिन मकान को उड़ा देखकर बेबस हो गए।

विज्ञापन
Sumaiya was Anam s friend She gone to Sabir s house 15 minutes before blast
मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी सुमैय्या (15) पुत्री पप्पू की दोस्ती आतिशबाज साबिर की बेटी अनम (17) से थी। मंगलवार को अनम से मिलने की बात कहकर सुमैय्या घर से गई थी। 15 मिनट बाद धमाका हुआ तो सुमैय्या के परिजन दौड़े लेकिन मकान को उड़ा देखकर बेबस हो गए। रोते बिलखते हुए मदद की गुहार लगाने लगे।

विज्ञापन

जब तक मलबे से सुमैय्या को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़ित मां नसीम ने बताया कि पड़ोस के नाते सुमैय्या की अनम से दोस्ती थी। शाम के समय अक्सर वह मिलने चली जाती थी। इसी तरह मंगलवार को गई थी लेकिन हादसे का शिकार हो गई। लोगों ने इस हादसे का जिम्मेदार साबिर को ही बताया और सिस्टम की लापरवाही मानी। कहा कि यदि समय रहते अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई होती तो यह हादसा नहीं होता। बेगुनाह लोगों की जान नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम का शव नदी किनारे दफन किया गया
गुन्नौर। धमाके के दौरान जान गंवाने वाले जसवंत के छह महीने के बेटे ओम का शव बुधवार की दोपहर ढ़ाई बजे करीब पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया। इसके बाद वर्धनमान नदी किनारे परिजनों ने शव को दफन कर दिया। वहीं दूसरी ओर जसवंत की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के दौरान मलबे की चपेट में आने से घायल हुए जसवंत को अपने बेटे की मौत का भी गहरा सदमा है। परिजन अलीगढ़ में उपचार करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed