फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Suggestions given to strengthen the organization at booth level

Sambhal News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के दिए सुझाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suggestions given to strengthen the organization at booth level
संभल। जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। ब्लॉक एवं नगर कमेटियों के गठन, मंडल कमेटियों के गठन की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। भाजपा पर चुनाव में धांधली करने और किसान, नौजवान, गरीब विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया गया। बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक संजय कपूर ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के लिए ठोस सुझाव दिए। कहा कि जब तक संगठन की जड़ें बूथ पर मजबूत नहीं होंगी, तब तक जनसंघर्ष को निर्णायक रूप से नहीं लड़ा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है और चुनाव आयोग भाजपा के चुनाव मैनेजमेंट का काम कर रहा है। कहा कि गांव गांव गली गली राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम सभी को करना होगा। जो पदाधिकारी कांग्रेस की बैठकों, कार्यक्रमों में आएंगे उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी। अशरफ अंसारी, डीके वाल्मीकि, कोस्तुभ रस्तोगी,आरिफ तनवीर, तौकीर अहमद, दुष्यंत कुमार सिंह, सफी सैफी ने भी विचार रखे। विभिन्न ब्लॉकों एवं नगरों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को कार्ययोजना सौंपी गई। इस दौरान संजय कपूर, कल्पना सिंह, अक्षय ठाकुर, संजीव कुमार, साहू सलीम सैफी, डॉ. सलाउद्दीन, मनोज चौधरी, होम सिंह, अकबर अली, सतपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed