{"_id":"68795144f36c06cc9d01a271","slug":"subhash-road-transformer-was-changed-after-22-hours-people-were-suffering-from-heat-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121580-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 22 घंटे बाद बदला गया सुभाष रोड ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 22 घंटे बाद बदला गया सुभाष रोड ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
चंदौसी। विद्युत विभाग की व्यवस्थाएं उमस भरी गर्मी में चरमरा गई है। सुभाष रोड के बिजली घर में रखा 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार रात फुंक गया। इससे सुभाष रोड सहित आस पास के करीब 600 मकानों की बिजली गुल हो गई। 22 घंटे बाद बुधवार रात फुंका ट्रांसफार्मर बदला जा सका। इससे आधी रात में ही इनवर्टर धोखा दे गए। लोग गर्मी में बेहाल हो गए। दिन भर लोगों को पानी समेत अन्य परेशानियों से जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं में विद्युत विभाग के प्रति रोष दिखाई दिया।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुभाष रोड बिजली घर में रखा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर फाल्ट होने के साथ ही फुंक गया था। इससे सुभाष रोड, रानी रामकली बाग, रायसत्ती का मोड़ और मालगोदाम के कुछ हिस्से में आपूर्ति ठप हो गई। आधी रात को घरों में लगे इनवर्टर भी धोखा दे गए। बिजली गुल होने से करीब 600 घरों के लोगों को उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। पूरी सुभाष रोड पर अंधेरा पसर गया।
अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सुबह से ही लोग मोहल्ले में लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए मजबूर हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों को हुई। दोपहर के समय लोग हाथ का पंखा घुमाने पर मजबूर हो गए। वहीं संपन्न परिवारों में जनरेटर में तेल फूंकना पड़ा। शाम सात बजे करीब नया ट्रांसफार्मर लगने से सप्लाई सुचारु हो सकी। तब जाकर उन्होंने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
............
एक-दूसरे पर टालते रहे अधिकारी
लोगों बुधवार की रात ही बिजली विभाग को फोन कर जानकारी लेनी चाही तो लोगों का संपर्क नहीं हो सका। जिससे तमाम लोगों को ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हो सकी। जब ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह के बार में सुभाष रोड बिजलीघर के जेई अजय कुमार से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने एसडीओ के ऊपर बात टाल दी, बताया कि एसडीओ साहब ही ट्रांसफार्मर फुंकने के विषय में बताएंगे, जब एसडीओ से संपर्क किया गया, तो उनका मोबाइल बंद गया।