फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students will study in smart class of GIC

जीआईसी की स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students will study in smart class of GIC
जिले के चार राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी हो रही है। इन कालेज में कंप्यूटर लैब भी बनेगा। इसमें विद्यार्थी भविष्य में एनिमेशन, ग्राफिक्स आदि की तकनीकि शिक्षा भी हासिल करेंगे। जीआईसी धीमरखेड़ी का डीएम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण करके व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए शासन ने निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संभल जिले के धीमरखेड़ी स्थित राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी संभल, राजकीय लहरावन और रजपुरा स्थित राजकीय इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास एक जुलाई से शुरू होनी हैं। शुक्रवार को डीएम मनीष बसंल ने जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य के साथ राजकीय इंटर कालेज धीमरखेड़ी का निरीक्षण किया। तैयार हो रही स्मार्ट क्लास को देखा और शीघ्र ही कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार के अनुसार एक जुलाई से संभवत: स्मार्ट क्लासें शुरू हो जाएंगी। स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की उच्च तकनीक से पठन पाठन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed