फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students reaching school after getting out of waterlogged

Sambhal News: अधिकारी अंजान, कीचड़ और जलभराव से निकलकर स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students reaching school after getting out of waterlogged
संभल।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के 15 गांवों में स्थित 18 परिषदीय विद्यालयों को जाने वाले मार्ग जर्जर हालत में हैं। बारिश के बाद इन मार्गों के हालत और ज्यादा खराब हो गए है।
छात्र-छात्राएं जलभराव व कीचड़ से निकलकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ब्लाॅक के अधिकारी को जानकारी ही नहीं कि उनके क्षेत्र के कितने मार्ग खराब है। इस बारे में जब खंड विकास अधिकारी से जानकारी की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, जबकि बच्चे लंबे समय से दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में परिषदीय विद्यालयों को जाने वाले रास्ते हैं खराब : गांव धुरैटा, किसौली, बहादुरपुर सराय उर्फ रायपुर, शेरपुर, बिचपुरी, कासमपुर जगरूप, चपतियों की मढैया, लखनपुर, गौहत, किसौली, धतरा, छछैरा, पैंतिया, मिलक सैंजना, घोसीपुरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को जाने वाली रास्ता कीचड़ गंदगी और जलभराव स्थिति अगर है। तत्काल ग्राम पंचायत सचिव से जांच पड़ताल के बाद कार्य योजना में सम्मिलित के बाद कार्य कराया जाएगा। जिन परिषदीय विद्यालयों के रास्तों की ज्यादा हालत खराब है तो तत्काल में जल्दी समाधान कराया जाएगा। - रिजवान हुसैन,

खंड विकास अधिकारी पवांसा।
- पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को जाने वाले रास्तों पर जलभराव कीचड़ और गंदगी की समस्या के बारे में खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। किसी की समस्या का समाधान हो सके। रास्ते की समस्या के समाधान पंचायत विभाग के द्वारा ही किया जाएगा। - मुंशी लाल सिंह पटेल,
खंड शिक्षा अधिकारी पवांसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article