फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students protested after failing in political science exam

Sambhal News: राजनीति शास्त्र की परीक्षा में फेल होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students protested after failing in political science exam
चंदौसी के एसएम डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन करते बीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्र - संवाद
चंदौसी। राजनीति शास्त्र की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल होने पर एसएम डिग्री कॉलेज के बीए के छठे सेमेस्टर के छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। छात्रों ने एग्जाम कॉपी को दोबारा से चेक करवाकर नंबर दिए जाने की मांग की। साथ ही, चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएम डिग्री कॉलेज में बीए के अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। छात्राओं ने बताया कि सभी छात्र को राजनीति शास्त्र की लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल कर दिया गया है। जब इस मामले में बृहस्पतिवार को सभी छात्र अपनी मार्कशीट और प्रार्थनापत्र कॉलेज के एक शिक्षक के पास जमा करने पहुंचे। तो उन्होंने छात्रों के डॉक्यूमेंट लेने से मना कर दिया और यूनिवर्सिटी को शिकायती पत्र देने के लिए कहा।
विज्ञापन

छात्र पवन पाल ने बताया कि जब छात्र मंगलवार को रुहेलखंड यूनिवर्सिटी अपनी समस्या समाधान के लिए गए, तो उन्होंने कॉलेज की गलती बता दी और कॉलेज से अपनी समस्या का समाधान करने के लिए कहा। फिर जब कॉलेज स्टाफ से बात की तो उन्होंने यूनिवर्सिटी जाने की लिए कहा। ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका पड़ा है। कई छात्र प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अंतिम सेमेस्टर में फेल होने के कारण सभी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र मुस्तफा ने बताया कि तीन दिन पहले भी सभी छात्र कॉलेज स्टॉफ से मिले थे और उन्होंने विश्वविद्यालय से समाधान कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। छात्रों का कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है या फिर दोबारा से राजनीति शास्त्र परीक्षा की कॉपियों को चेक करवाकर नंबर नहीं दिए गए, तो छात्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
प्रदर्शन में रवि कुमार, जितेश, प्रिंस शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, सौरभ कुमार, सनी, नितिन, अंकित, नदीम हुसैन, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed