फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students of Kasturba Gandhi schools will also be proficient in exercise and music

Sambhal News: व्यायाम व संगीत में भी निपुण होंगी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राएं

Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Students of Kasturba Gandhi schools will also be proficient in exercise and music
बहजोई (संभल)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को व्यायाम व संगीत में निपुण बनाने के लिए कवायद शुरू की गई है। इसके लिए शासन स्तर से जिले भर के कस्तूरबा विद्यालयों में ओपन जिम के उपकरणों व संगीत के लिए लोक संगीत वाद्य यंत्रों की खरीद के लिए बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

जिला समंवयक बालिका शिक्षा रंजना राजपूत ने बताया कि शासन से जिले के 10 कस्तूरबा विद्यालयों में लोक संगीत वाद्य यंत्रों के लिए प्रति विद्यालय 75 हजार प्रति विद्यालय के हिसाब से 7.50 लाख रुपये और ओपन जिम के लिए दो लाख प्रति विद्यालय के हिसाब से 20 लाख रुपये के बजट की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि लोक संगीत वाद्य यंत्र व ओपन जिम की खरीद के लिए जिला स्तरीय समिति बनाई गई है। इसमें सीडीओ अध्यक्ष व बीएसए सदस्य सचिव व एएओ, डीएम की ओर से नामित एक अधिकारी व जिला उद्योग अधिकारी सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपकरणों की खरीद के बाद सत्यापन के लिए भी समिति गठित की गई है। इसमें लोक संगीत वाद्य यंत्रों के सत्यापन के लिए समिति में बीएसए अध्यक्ष व डीसी (बालिका शिक्षा) सदस्य सचिव, एएओ, जिलाधिकारी की ओर से नामित एक जिला स्तरीय अधिकारी व उत्कृष्ट संगीत शिक्षिक या शिक्षिका बतौर सदस्य शामिल हैं। वहीं, ओपन जिम के उपकरणों के सत्यापन के लिए बीएसए अध्यक्ष व डीसी (बालिका शिक्षा) सदस्य सचिव, एएओ, जिलाधिकारी की ओर से नामित एक तकनीकी अधिकारी व उत्कृष्ट व्यायाम शिक्षक या शिक्षिका सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि बजट मिलते ही लोक संगीत वाद्य यंत्रों समेत ओपन जिम के उपकरणों की खरीद कर सभी कस्तूरबा विद्यालयों में भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed