{"_id":"616c7bd89a0fea3ebf30e62a","slug":"student-s-body-found-hanging-from-tree-under-suspicious-circumstances-chandausi-news-mbd406501221","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला छात्र का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़। रविवार की शाम घर से गए छात्र का शव गांव धर्मपुर रत्ता के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन किसी भी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं।
थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता निवासी अरविंद का बेटा अतुल (18) इंटर का छात्र था। रविवार की शाम करीब तीन बजे अतुल घर से खाना खाकर मल्हपुर रोड के किनारे स्थिति अपने निजी नलकूप पर गया था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई जैकी देखने के लिए निकला। जैकी ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर सड़क किनारे दसवां यानी अंतिम संस्कार की जमीन में खड़े पेड़ पर एक शव लटका दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखा तो यह शव अतुल का निकला। भाई का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक का शव पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था।
परिजनों ने घर में किसी भी प्रकार की कहासुनी एवं गृह क्लेश की बात से इनकार किया है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले पड़ोस के गांव जहांगीर पुर निवासी कुछ लोगों से मेड़ के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।