{"_id":"69484a851b96675f2704a059","slug":"student-crushed-by-tractor-dies-sambhal-news-c-204-1-chn1011-125394-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, गई जान
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के ग्राम मई हुसैनपुर पुख्ता में कक्षा पांच की छात्रा रश्मि (11) को उस समय ट्रैक्टर ने रौंद डाला, जब वह गांव के पास से साइकिल पर उपले लेकर आ रही थी।
मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी।
गांव निवासी राम खिलाड़ी उर्फ दिनेश की बेटी रश्मि आरआर पब्लिक स्कूल भीमपुर में कक्षा पांच की छात्रा थी। रविवार की शाम को वह साइकिल पर उपले लादकर घर आ रही थी कि सामने से तेज गति से आ रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर साइकिल पर चढ़ गया। नीचे गिरी छात्रा के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नजदीक काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर बैठा लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना प्रभारी को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। थाना पुलिस ने चालक एवं ट्रैक्टर को हिरासत में लेते हुए शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
छात्रा की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि छात्रा के शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।