फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Storm and rain cause waterlogging in Sambhal, power supply disrupted

Sambhal News: आंधी-बारिश से संभल में जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain cause waterlogging in Sambhal, power supply disrupted
संभल। शहर से लेकर देहात तक चार दिन से हर दिन आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे भीषण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बिजली निगम भी परेशान हैं। लाखों रुपये की हानि हो चुकी है। और देहात क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन से मिले आंकड़े के दौरान 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे आंधी के साथ आई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। यही स्थिति शनिवार की रात हुई बारिश के बाद बन गई थी। बारिश के दौरान आपूर्ति बाधित हो गई थी लेकिन देररात बिजली निगम द्वारा बहाल कर दी गई थी। हालांकि देहात क्षेत्र में आपूर्ति रविवार की शाम तक बहाल हो सकी थी लेकिन फिर आई आंधी और बारिश से प्रभावित हो गई है। देररात तक आपूर्ति सुचारू नहीं की गई थी। संभल डिवीजन के एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि जिन गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई थी उसमें ज्यादातर गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। देररात तक सभी जगह आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन

तेज आंधी से कई गांवों में बिजली गुल, किसानों की सिंचाई प्रभावित

सरायतरीन। पवांसा उपखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बरसात ने भारी तबाही मचाई है। कई गांवों में बिजली के खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे किसानों की फसलों की सिंचाई पर संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम आढ़ोल गांव में हनुमान मंदिर परिसर का पीपल का पेड़ खंभे पर गिर गया। इससे हाईटेंशन लाइन और खंभे टूट गए। कई गांवों को जोड़ने वाला रास्ता भी बंद हो गया। खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजली घर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात 9 खंभे टूट गए थे। इसके कारण 13 गांव के जंगल में 350 निजी नलकूपों को बिजली नहीं मिल सकी है। फत्तेहपुर सराय बिजली घर क्षेत्र में 30 खंभे टूट गए थे। यहां के 12 गांवों में 65 घंटे बाद बिजली बहाल हुई। बरसात से ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

00000000000000

खिरनी मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के 12 गांव के जंगल की बिजली आपूर्ति सोमवार को शुरू होगी। लाइनमैन लगातार कार्य कर रहे हैं। रविवार की आंधी में आढ़ोल और कैला देवी बिजली घर क्षेत्र के गांवों में भी खंभे टूटे। इसकी जांच अवर अभियंता से कराई जा रही है।

अखिलेश कुमार, एसडीओ देहात, पवांसा।
------------
बहजोई। आंधी-बारिश के चलते बहजोई बिजलीघर के नगर व ग्रामीण अंचलों से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।जेई रोहित कुमार वरुण ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद आंधी व बारिश के चलते सुरक्षा के मुददेनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जैसे ही आंधी व बारिश की स्थिति सामान्य हुई। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed