फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stoning and firing on two sides after the election defeat, many people were detained

चुनाव हार जीत के बाद दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, कई लोग हिरासत में लिए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Stoning and firing on two sides after the election defeat, many people were detained
संभल। गांव तिगरी में चुनावी हार-जीत के बाद दोनों प्रत्याशी आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद पथराव फायरिंग की गई। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस पथराव व फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घायलों का अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। मंगलवार की शाम गांव तिगरी में जीते और हारे प्रधान के बीच विवाद हो गया। समर्थक व परिजन आमने सामने आए तो मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग की गई। इसमें कई लोग घायल हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर आठ लोग हिरासत में लिए हैं।
विज्ञापन

घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि प्रधान राजू की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के जगवीर की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज हो रही है। कार्रवाई जारी है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed