{"_id":"60abf2608ebc3ec9396d93a8","slug":"stones-in-electoral-rivalry-four-injured-sambhal-news-mbd3900152182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, महिला समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, महिला समेत चार लोग घायल
विज्ञापन
संभल/गवां।चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए तो जमकर गाली गलौज की गई। और देखते ही देखते जमकर पथराव किया गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। काफी संख्या में लोग एक दूसरे पर पथराव कर रहे हैं। चार लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव कर रहे लोग भाग गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा में सोमवर की सुबह सात बजे करीब पूर्व प्रधान और नव निर्वाचित प्रधान के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। पथराव में नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य रत्नेश कुमारी, वार्ड मेंबर भूप सिंह, छत्रपाल, और इल्यास घायल हो गए। यह विवाद चुनावी रंजिश को लेकर गाली गलौज से शुरू हुआ था। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस इसी वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले लोगों को चिह्ति कर रही है। इस विवाद के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
पुलिस ने पूर्व प्रधान नरेश, नेत्रपाल, संदीप, विष्णु, अतरसिंह, तस्लीम और छोटे हिरासत में लिया गया है। इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई है। सात लोग हिरासत में हैं।