फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Statue of Prithviraj Chauhan will be installed in Sambhal

Sambhal News: संभल में लगेगी पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Statue of Prithviraj Chauhan will be installed in Sambhal
संभल। चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे का जल्द ही चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण शुरू होगा। साथ ही गोल चक्कर बनाकर पृथ्वीराज सिंह चौहान की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संभल में चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होना प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी जल्द ही कार्य शुरू करेगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के एई विवेक बंसल, बिजली विभाग के एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने चंदौसी चौराहे का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के अनुसार चंदौसी चौराहे पर चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। यहां से यातायात पुलिस चौकी और शौचालय को हटाकर चौराहे का चौड़ीकरण होगा। नाले पर बने फुटपाथ को हटाकर स्लैब डाली जाएगी, ताकि यहां से भी ट्रैफिक निकल सके। चौराहे पर बिजली विभाग के खंभे और लाइन को भी हटाया जाएगा। चौराहे के चौड़ीकरण होने के बाद, यहां लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---------
बंद पड़ी हैं ट्रैफिक लाइटें
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे पर ट्रैफिक लाइटें लगी हैं। जोकि अभी तक बंद पड़ी है। नगर पालिका ने इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च किए। ट्रायल के बाद लाइटों के संचालन के जिम्मेदारी यातायात पुलिस को दे दी गई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चौराहे का चौड़ीकरण न होने की वजह से अभी तक लाइटाें को संचालन नहीं किया। अभी भी चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चौधरी सराय और चंदौसी चौराहे का चौड़ीकरण और सौंयर्दीकरण होना प्रस्तावित है। जल्द ही इसके लिए काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
-सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed